वनकाटी उच्च विद्यालय में गुरुवार से दो दिवसीय सुब्रतो कप और लिटिल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन
घाटशिला, जुलाई 1 -- गालूडीह।वनकाटी उच्च विद्यालय के खेल मैदान में गुरुवार से दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल एवं लिटिल चैंपियनशिप प्रतियोगिता शुरू होगी। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो जुलाई को सुब्रतो कप के तहत अंडर-17 और अंडर-15 बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता होगी, जबकि तीन जुलाई को लिटिल चैंपियनशिप में अंडर-17 बालिका तथा अंडर-12 बालक-बालिका वर्ग के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के तहत कबड्डी, एथलेटिक्स सहित अन्य खेल भी आयोजित किए जाएंगे। बीपीओ मुरारी मोहन मुंडा ने बताया कि मैदान की साफ-सफाई, मार्किंग और टीमों के ठहरने की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। प्रखंड के सभी विद्यालयों की टीमों को आमंत्रित किया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News चार जुलाई को होगा सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल चयन प्रतियोगिता प्रतियोगिता का उद्देश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.