वनकर्मी ने नौ फीट लंबे इंडियन रैट स्नैक का किया सुरक्षित रेस्क्यू
पाकुड़, जून 9 -- महेशपुर। प्रखंड के ग्वालपाड़ा-बारहबीघा गांव में रविंदर यादव के घर में सोमवार को एक लंबे सांप को देखकर घरवालों में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। जब सांप को देखा गया उस समय वह अपनी केंचुल छोड़ रहा था। घरवालों ने इसकी सूचना मोबाइल पर वनकर्मी असराफुल शेख को दी। सूचना मिलते ही असराफुल शेख बारहबीघा गांव पहुंच कर करीब नौ फीट लंबे इंडियन रैट स्नेक का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। वनकर्मी ने बताया कि रेस्क्यू किए गए सांप की उम्र लगभग 25 साल थी। वनकर्मी ने बताया कि यह सांप काफी जहरीला नहीं होता है पर इसके विशालकाय आकार को देखकर लोगों में भय व्याप्त हो जाता है। यह भी पढ़ें- घर में निकला विषैला सांप,मची अफरातफरी उसने लोगों से अपील की कि घर या आस-पास में सांप दिखने पर उसके साथ छेड़-छाड़ या मारने की कोशिश न करें। इसकी सूचना वनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.