वनकर्मियों पर वसूली और नियमों की अनदेखी का आरोप
चित्रकूट, मई 19 -- चित्रकूट। राजापुर तहसील क्षेत्र के खोपा निवासी विनय सिंह ने डीएफओ को शिकायती पत्र देकर वन क्षेत्राधिकारी समेत कर्मचारियों पर अवैध वसूली, पद के दुरुपयोग व नियमों की अनदेखी किए जाने की शिकायत की है। आरोप लगाया कि आंधी-तूफान में गिरे पेड़ों की लकड़ी को लेकर वन विभाग की टीम सक्रिय थी। तभी उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया गया। वनकर्मियों ने वाहन छोड़ने के नाम पर पैसे मांगे। सभी जरूरी कागज दिखाने के बावजूद वाहन को नहीं छोड़ा और ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेंज कार्यालय ले जाकर सीज कर दिया। यह भी पढ़ें- बाजपुर में लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर दो पक्षों में विवाद,
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.