रामपुर, मार्च 7 -- पीपली वन में वनकर्मियों पर फायरिंग करने के आरोप में दो तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी खैर की लकड़ी का अवैध कटान कर रहे थे और मौके पर पहुंची बैंड टीम पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए आरोपी काटी गई लकड़ी लेकर फरार हो गए थे। वन विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीपली वन में लकड़ी तस्कर लगातार खैर की लकड़ी का अवैध कटान कर रहे हैं। आए दिन बनकर्मियों और लकड़ी तस्करों के बीच मुठभेड़ भी होती रहती है। तीन दिन पूर्व वन कर्मी अतुल कुमार बलविंदर सिंह और कपिल रात्रि गस्त कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली पीपली वन में कुछ तस्कर अवैध कटान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वन कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। वनकर्मियों को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.