मिर्जापुर, मई 19 -- मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के परसिया गांव के पास वनकर्मियों ने सोमवार की दोपहर किसान और उसके बेटे की पिटाई कर दी। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग कार्यालय का घेराव कर दिया। मामला थाने पहुंचा। यहां दोनों पक्ष सुलह समझौता कर वापस लौट गए। यह भी पढ़ें- रेंज में वन दरोगा पीटा, ईंट से तोड़ा मोबाइलघटना का विवरण मड़िहान पहड़ी गांव निवासी रामजी यादव उर्फ मनोज यादव ने बताया कि वें बेटे मोहित के साथ मैजिक वाहन पर परसिया से पशुओं के लिए भूसा लादकर घर आ रहे थे। रास्ते में मड़िहान रेंज के कुछ वनकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप हैकि बगैर कारण के वनकर्मी अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरु कर दिए। पिटाई से जख्मी बेटे मोहित का हाथ भी टूट गया। पीड़ित का आरोप हैकि वनकर्मियों ने जबरन जेब से पैसे निकाल लिए और मोबाइल भी छीन लिया।ग...