वनकर्मियों के सेवा लाभ का जल्द निपटारा करने की हिदायत
रांची, सितम्बर 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने अधिकारियों को कर्मचारियों के लंबित सेवा-लाभ मामलों के शीघ्र निष्पादन और मानव-वन्यजीव संघर्ष से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में उन्होंने एसीपी, एमएसीपी और सेवांत लाभ के मामलों की समीक्षा करते हुए तय समय में प्रक्रिया पूरी करने पर जोर दिया। वर्तमान में लंबित 13 एमएसीपी प्रकरणों के अलावा, राज्य गठन के बाद से अब तक के सभी लंबित मामलों की पहचान कर अक्तूबर अंत तक समेकित सूची बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें लाभ पा चुके व वंचित कर्मियों का ब्योरा शामिल रहेगा। संजीव कुमार ने कर्मचारियों को समय पर देय लाभ उपलब्ध कराने को प्राथमिक जिम्मेदारी बताते हुए एम्पलाई रिकॉर्ड मैनेजमेंट सिस्टम को अधिक कार्यात्मक बनाने का निर्देश दिया, ताकि मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.