मऊ, मार्च 9 -- मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी पुलिस टीम ने सोमवार को कंधेरी चौराहा के पास से पिकअप में वध के लिए लादकर ले जाए जा रहे दो गोवंश पशुओं को बरामद कर लिया। साथ ही साथ एक गोतस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार गो तस्कर से पुलिस टीम कड़ी पूछताछ में जुटी है। पुलिस अधीक्षक इलामारनजी के निर्देश पर थाना सरायलखंसी पुलिस टीम सोमवार को सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि कुछ गोतस्कर मवेशियों को तस्करी के लिए ले जा रहे हैं। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कंधेरी चौराहा के पास दबिश दिया। दबिश के दौरान पिकअप में लदे दो गोवंश मवेशी को पुलिस टीम ने बरामद कर लिया। साथ ही साथ एक गो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार गो तस्कर की शिनाख्त छोटेलाल निवासी ग्राम देवीपुर थाना कमलापुर जिला सीतापुर के रूप में किया गया।

ह...