रांची, मार्च 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने बताया कि दुबई सहित खाड़ी (गल्फ) देशों में फंसे झारखंड के कई निवासी गुरुवार को सकुशल अपने घर लौट आए हैं। रांची एयरपोर्ट पर सेल सिटी निवासी अजय कुमार (प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार के छोटे भाई) सहित अन्य यात्रियों के पहुंचने पर परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। आलोक दूबे ने कहा कि यह राज्य और केंद्र सरकार के आपसी समन्वय व प्रयासों का सुखद परिणाम है कि विदेशों में फंसे लोग सुरक्षित वापस लौट पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले में निरंतर सक्रिय रहे। राज्य सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन के माध्यम से फंसे हुए लोगों से संपर्क साधा गया और उन्हें हरसंभव सहायता प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.