वडोदरा स्टेशन पर नहीं रुकेगी आसनसोल-अहमदाबाद एक्सप्रेस
देवघर, जून 11 -- जसीडीह। पश्चिम रेलवे के वडोदरा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेन नंबर- 19436 आसनसोल-अहमदाबाद एक्सप्रेस के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार 20 जून 2026 को आसनसोल से रवाना होने वाली यह ट्रेन अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वडोदरा स्टेशन पर नहीं रुकेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन को वडोदरा के स्थान पर विश्वामित्री स्टेशन पर अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन 23 जून 2026 को सुबह 9:41 बजे विश्वामित्री स्टेशन पहुंचेगी तथा 9:46 बजे वहां से प्रस्थान करेगी। इस प्रकार ट्रेन का पांच मिनट का अस्थायी ठहराव विश्वामित्री स्टेशन पर रहेगा। आसनसोल रेल मंडल ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा की योजना बनाते समय बदलाव की जानकारी अवश्य ध्यान में रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.