वडिंग और बाजवा की कुर्सी बरकरार, चन्नी को नई जिम्मेदारी; पंजाब में गुटबाजी थामने को कांग्रेस ने बांटे पद
चंडीगढ़।, जुलाई 2 -- पंजाब कांग्रेस में पिछले कई हफ्तों से जारी नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों और हाई-प्रोफाइल बैठकों के दौर का पटाक्षेप हो गया है। कांग्रेस हाईकमान ने बुधवार को एक बड़ा बैलेंसिंग एक्ट करते हुए आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए नई चुनाव समितियों का एलान कर दिया। इस नई व्यवस्था में आलाकमान ने आंतरिक दबाव के बावजूद पंजाब कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को उनके पदों पर बरकरार रखा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने अंदरूनी गुटबाजी को शांत करने और सभी विरोधी धड़ों को एक साथ साधने की पुरजोर कोशिश की है।चरणजीत सिंह चन्नी को मिली बड़ी जिम्मेदारी इस फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण नियुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.