वडनगर से वाराणसी यात्रा का भव्य स्वागत
आजमगढ़, अक्टूबर 6 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वडनगर (गुजरात) से वाराणसी तक जल, जन एवं सेवा संकल्प को समर्पित यात्रा का जनपद में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। जिला प्रशासन के साथ-साथ जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह और विनोद राजभर के नेतृत्व में यात्रा के दौरान जनसंपर्क, स्वच्छता, वृक्षारोपण, मंदिरों में दर्शन-पूजन, लाभार्थियों से संपर्क, स्वास्थ्य परीक्षण, फल वितरण, चौपाल सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। यात्रा का प्रमुख उद्देश्य पवित्र जल के आदान-प्रदान के माध्यम से प्रधानमंत्री की जन्मभूमि व कर्मभूमि को जोड़ना तथा मार्ग में पड़ने वाले गांवों एवं शहरों में सेवा, विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर सहज संवाद स्थापित करना है। यात्रा के अंतर्गत वाराणसी से 250 बाइक एवं 500 यात्री गंगाजल लेकर वडनगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.