वडनगर श्रावणोत्सव: तीन रविवार में 38 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- गुजरात के ऐतिहासिक शहर वडनगर में आयोजित श्रावणोत्सव के दौरान तीन रविवार में 38 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे। गुजरात पर्यटन के आंकड़ों के अनुसार, 16, 23 और 30 अगस्त को कुल 38,119 पर्यटकों ने वडनगर का दौरा किया था। इस दौरान शर्मिष्ठा तालाब के मुख्य घाट पर आयोजित शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया था। तीनों दिनों में इन कार्यक्रमों में कुल 10,208 लोग शामिल हुए थे। गुजरात पर्यटन निगम की ओर से श्रावण मास के दौरान प्रत्येक रविवार को शर्मिष्ठा तालाब परिसर में श्रावणोत्सव का आयोजन किया गया था। कार्यक्रमों में भगवान शिव से जुड़े धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ गुजरात की लोक एवं शास्त्रीय परंपराओं को भी प्रदर्शित किया गया था। आयोजन का केंद्र शर्मिष्ठा तालाब का मुख्य घाट रहा था, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.