वडनगर बाइक यात्रा के दौरान दीपक ने सीहोर में लगाया पौधा
पाकुड़, सितम्बर 28 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के बेदाग जनसेवा, सुशासन, विकास, स्वच्छता और हरित पर्यावरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। पाकुड़ के युवा एवं भाजयुमो के सह-प्रभारी दीपक कुमार साहा इस ऐतिहासिक बाइक यात्रा में वाराणसी से वडनगर गुजरात तक शामिल होकर क्षेत्र का मान बढ़ा रहे हैं। यात्रा के दौरान सीहोर पहुंचने पर साहा ने जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में एनसीसी कमांडो के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश दिया।इस पूरी यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर उनके अनुभव जाने गए। इस दौरान ओडिशा के पूर्व राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वीसी के माध्यम से झारखंड से इस यात्रा में शामिल यात्रियों का कुशल-क्षेम जाना और उनका उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.