हाथरस, मई 15 -- हाथरस। पति की दीर्घायु और सुख समृध्दि का प्रतीक वट सावित्री व्रत 16 मई को मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां महिलाओं ने शुरु कर दी है। जेष्ठ मास की अमावस्या को मनाए जाने वाले इस पर्वको मनाने के लिए सुहागिनों में खासा उत्साह है। बाजरों में महिलाओं के द्वारा श्रंगार के सामानों की खरीदारी के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आचार्य सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है। वे पति की दीर्घायु और संतान की रक्षा व सुख समृध्दि और संतान की रक्षा व सुख समृध्दि के लिए वट वृक्ष की पूजा अर्चना करती है। यह भी पढ़ें- वट सावित्री व्रत को लेकर बाजार में खूब हो रही खरीदारी इस दिन महिलाएं वट वृक्ष की सात परिक्रमा करते हुए उसमें पीले रंग का सूत या कलावा लपेटती हैं। इसके बाद वृक्ष को हल्दी, रोली, चन...