बिहारशरीफ, मई 2 -- सौभाग्य और अखंड वैवाहिक जीवन की करती हैं कामना पावापुरी, निज संवाददाता। सौभाग्य और अखंड वैवाहिक जीवन की कामना के साथ मनाया जाने वाला वट सावित्री व्रत 16 मई शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना करेंगी।

व्रत की विधि महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर वट (बरगद) वृक्ष के नीचे जमा होंगी। विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर वृक्ष की परिक्रमा करेंगी और धागा बांधकर अखंड सौभाग्य की कामना करेंगी। इस दौरान सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण एवं पाठ भी किया जाएगा, जो इस व्रत का प्रमुख धार्मिक महत्व है।

धार्मिक मान्यता पंडित सूर्यमणि पांडेय ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वट सावित्री व्रत क...