गोड्डा, मई 16 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। गोड्डा जिला मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण एवं शहरी इलाके में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ वट सावित्री व्रत किया। इस अवसर पर महिलाओं ने पति की लंबी आयु, परिवार की सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए वट वृक्ष की विधि विधान से पूजा की। सुबह से ही वृक्षों के आसपास महिलाओं की भीड़ देखी गई। यह भी पढ़ें- किशनगंज: अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि की कामना के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया वट सावित्री व्रतमहिलाओं का उत्साह सुहागिन महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज धज कर पूजा स्थलों पर पहुंचीं। कई महिलाओं ने लाल, पीले एवं हरे रंग की साड़ी पहनकर माथे पर सिंदूर, हाथों में चूड़ियां और पूजा की थाली के साथ वट वृक्ष की परिक्रमा की। पूजा के दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष में कच्चा सूत बांधत...