वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों ने मांगी अखंड सौभाग्य की कामना
हरदोई, मई 16 -- हरदोई। शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष के नीचे पहुंचीं। विधि-विधान से पूजन कर पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि तथा अखंड सौभाग्य की कामना की। महिलाओं ने एसवीवी इंटर कालेज, जेल रोड, बावन चुंगी, रेलवेगंज, सदर बाजार, आवास विकास कालोनी समेत शहर में कई जगहों पर वट वृक्ष की परिक्रमा की। उसके तने पर कच्चा धागा लपेटा। सावित्री-सत्यवान की कथा श्रवण कर परिवार की खुशहाली एवं दांपत्य जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना की। मंदिरों और वट वृक्षों के आसपास सुबह से ही महिलाओं की भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने की वट वृक्ष की पूजा कई स्थानों पर सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना और कथा का आयोजन भी किया गया। पूजन के दौरान महिलाओं ने फल, फूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.