रुद्रपुर, मई 16 -- शांतिपुरी, संवाददाता। शांतिपुरी क्षेत्र में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर कठिन निर्जला व्रत रखा और विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही क्षेत्र के मंदिरों एवं पूजा स्थलों पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। पारंपरिक परिधानों एवं श्रृंगार में सजी महिलाओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कर वट वृक्ष की परिक्रमा की तथा रक्षा सूत्र बांधकर पति की लंबी आयु की कामना की। मंदिर परिसरों में दिनभर भक्ति एवं श्रद्धा का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- वट वृक्ष की परिक्रमा कर महिलाओं ने निभाई परंपरा कीर्तन-भजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। देर शाम व्रत पूर्ण होने के बाद महिलाओं ने...