वट सावित्री व्रत पर महिलाओं ने किया पूजन
कन्नौज, मई 16 -- गुगरापुर। वट सावित्री व्रत पर शनिवार को क्षेत्र की महिलाओं ने निर्जल व्रत रखकर वट वृक्ष का पूजन किया। महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश, मां गौरी और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली और पति की दीर्घायु की कामना की। आचार्य शिव मोहन तिवारी ने महिलाओं को व्रत का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि वट वृक्ष की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर भजन-आरती भी की। व्रत समाप्त होने के बाद महिलाओं ने बड़ों का आशीर्वाद लिया और दक्षिणा भेंट की। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा-अर्चना यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा : वट वृक्ष की आराधना कर पति के लंबी उम्र की कामना यह भी पढ़ें- श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया वटसावित्री व्रत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.