भागलपुर, मई 16 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। बिहपुर और नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही विवाहित महिलाएं सज-धज कर विभिन्न गांवों एवं मंदिर परिसरों में स्थित वट वृक्ष के नीचे एकत्रित हुईं और अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि तथा अखंड सौभाग्य की कामना की। महिलाओं ने वट वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना की और वृक्ष के चारों ओर कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा की। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीत भी गाए। कई स्थानों पर पंडितों द्वारा वट सावित्री व्रत कथा सुनाई गई, जिसे महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक सुना। प्रखंड क्षेत्र के बिहपुर, जमालपुर, झंडापुर, सोनवर्षा, भवानीपुर, बलहा, चकरामी और नगरपारा सहित विभिन्न गांवों में व्रत को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। यह भी पढ़ें- वट सावित्री व्रत पर उमड़ी श्रद्धा, ...