भागलपुर, मई 16 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि वट सावित्री व्रत आज शनिवार को सम्पूर्ण प्रखंड में मनाया जा रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।खासकर पीरपैंती,शेरमारी, बाराहाट प्यालापुर एवं ईशीपुर बाजार में खासकर महिलाओं ने व्रत सामग्री की खरीदारी जमकर की।छोटा सूप, डलिया, पंखा, फल, मिठाई आदि खरीदी। जिससे बाजारों में कई जगह जाम की स्थिति भी बनी। जबकि जहां जहां बरगद का पेड़ है वहां वहां साफ सफाई की जा रही है। जबकि महिलाओं में व्रत को लेकर खासा उत्साह देखा गया। यह भी पढ़ें- वट सावित्री व्रत आज : पूजन सामग्री की खरीददारी, बाजारों में चहल चहल यह भी पढ़ें- वट सावित्री व्रत आज, पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए बाजार में महिलाओं की उमड़ी भीड़ यह भी पढ़ें- वट सावित्री व्रत आज बाजारों में बड़ी चहल पहल

हि...