वट सावित्री व्रत आज : पूजन सामग्री की खरीददारी, बाजारों में चहल चहल
पूर्णिया, मई 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।वट सावित्री व्रत शनिवार को है। शुक्रवार को महिलाओं ने नहाय-खाय के साथ पूजा की शुरूआत की। यह पूजन व्रतियों की ओर से अपने पति की दीर्घायु के लिए किया जाता है। यह परम्परा वर्षो से चली आ रही है। इसी मान्यता के अनुसार व्रती श्रद्धा के साथ बट वृक्ष की पूजा करते हैं। वट सावित्री व्रत को लेकर शुक्रवार को व्रतियों ने नहाय खाय किया। शनिवार को पूजन के बाद रविवार को पारन होगा। पर्व को लेकर दिन भर बाजारों में पूजन सामग्री की खरीददारी को लेकर भीड़ रही। व्रती से लेकर परिवार के लोग पूजन सामग्री की खरीददारी के लिए बाजारों में देखे गए। पूजन की दुकान से लेकर साड़ी, फलों और मिठाईयों की दुकानों में भीड़ लगी रही। खासकर भट्टा बाजार, खीरू चौक, लखन चौक, कालीबाड़ी चौक, रजनी चौक, आर एन साह चौक, मधुबनी बाजार, विकास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.