वट सावित्री व्रत आज, पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए बाजार में महिलाओं की उमड़ी भीड़
मुंगेर, मई 15 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शनिवार को होने वाले वट सावित्री पूजा को लेकर सुहागिन महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार को पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी। बांस का पंखा, आम, लिची, केला, खीरा, नारियल, चुनरी, लड्डू के साथ नए वस्त्रों एवं शृंगार के सामानों की जमकर खरीदारी हुई। चौक बाजार, दीनदयाल चौक, बेकापुर आदि स्थानों पर पंखा, नारियल, चुनरी की अस्थायी दुकानें लगाई गई थी। सुबह से शाम तक बाजार में पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर भीड़ रही। बांस का पंखा 40 रुपये, आम 100 रुपये किलो, केला 50 से 60 रुपये दर्जन तो लिची 200 रुपये किलो बिका। महिलाओं ने जरूरत के अनुसार खरीदारी की। गांधी चौक स्थित शृंगार की दुकानों में भी महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने चूड़ी, लहटी, बिंदी, मेंहदी सहित अन्य शृंगार सामग्रियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.