गिरडीह, मई 16 -- गिरिडीह। अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए किया जाने वाला वट सावित्री व्रत शनिवार को मनाया जाएगा। व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं में खासा उत्साह है। शुक्रवार को गिरिडीह के बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए दिनभर भीड़ उमड़ी रही। शाम होते-होते शहर के हर चौक-चौराहों में रौनक छा गई। वट सावित्री व्रत को लेकर शहर के टावर चौक, कचहरी चौक, बड़ा चौक, मकतपुर, बरवाडीह, पचंबा समेत सभी प्रमुख बाजारों में रौनक रही। सुहागिन महिलाएं सुबह से ही पूजन सामग्री खरीदने निकलीं। बांस का पंखा, लाल-पीला धागा, सोलह श्रृंगार का सामान, सिंदूर, रोली, अक्षत, सुपारी, नारियल, चना, बताशा और वट वृक्ष पर चढ़ाने के लिए सूती वस्त्र की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई। फल मंडी में भी खूब चहल-पहल रही। पूजा में इस्तेमाल होने वाले आम, लीची, केला, खीरा, तरब...