वट सावित्री व्रत: उपवास रखकर सुहागिनों ने की पति के दीर्घायु होने की कामना
सासाराम, मई 16 -- सासाराम। जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंडों में व्रत सावित्री व्रत को लेकर सुबह से ही चहल-पहल देखी गई। निर्जला उपवास रखकर महिलाओं ने पति की दीर्घायु होने की कामना के साथ वट वृक्ष की परिक्रमा की। साथ ही कच्चे धागे से फेरे लगाकर खुशहाली की मंगलकामना की। इसके बाद कथा का श्रवण किया। इस दौरान शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिली। यह भी पढ़ें- वट सावित्री व्रत: उपवास रखकर सुहागिनों ने की पति के दीर्घायु होने की कामनापूजा की तैयारी व्रत को लेकर महिलाओं ने सुबह में स्नान कर श्रृंगार किया। इसके बाद हाथों में पूजा की थाल लेकर वट वृक्ष के पास पहुंचीं। इस दौरान बरगद के पेड़ों के आसपास महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने सबसे पहले वट वृक्ष को जल अर्पित किया और रोली-कुमकुम से तिलक लगाया। इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.