लातेहार, मई 16 -- लातेहार, हिटी। जिलेभर में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विवाहित महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे एकत्र होकर पूजा-अर्चना की। साथ ही पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर सावित्री व सत्यवान की कथा का श्रवण किया। वहीं पूजा के दौरान वट वृक्ष की परिक्रमा कर सिंदूर, धूप, दीप, फूल व फल अर्पित किए। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा और विशेष शृंगार में पूजा स्थलों पर पहुंचने लगी थी। जिले के डीसी आवास परिसर, गुरुद्वारा रोड, नगर पंचायत कार्यालय रोड, जुबली चौक व चंदनडीह सहित विभिन्न इलाकों में वट वृक्ष के नीचे महिलाओं को सामूहिक रूप से पूजा करते देखा गया। पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और परिवार की सुख-शांति की...