वट सावित्री पूजा पर वट वृक्ष के नीचे सुहागिनों ने किया पूजन
कोडरमा, मई 16 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। जिलेभर के कोडरमा और झुमरीतिलैया के अलावा, सतगावां, मरकच्चो, डोमचांच, जयनगर और चंदवारा में वट सावित्री के मौके पर क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था और उल्लास का माहौल देखने को मिला। सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे एकत्र होकर पूरे विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की और अपने पति की लंबी आयु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक पूजा सामग्री अर्पित की। मौके पर सत्यवान-सावित्री की पौराणिक कथा सुनाई। बताया कि किस प्रकार सावित्री ने अपने पतिव्रत धर्म, साहस और दृढ़ संकल्प के बल पर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा : वट वृक्ष की आराधना कर पति के लंबी उम्र की कामना कथा सुनकर महिलाएं भावुक हो उठीं और धर्म एवं निष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.