मधेपुरा, मई 16 -- ग्वालपाड़ा। प्रखंड क्षेत्र में वट-सावित्री की पूजा श्रद्धापूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने परंपरा के मुताबिक बरगद के पेड़ की पूजा कर पति के लंबी आयु की कामना की। पूजा को लेकर शनिवार को सुबह से ही वट वृक्ष के समीप महिलाओं की भीड़ जुटने लगी थी। तेज धूप के कारण कुछ महिलाओं ने अपने घर में ही पूजा की रस्म अदा की। पूजा के दौरान महिलाओं ने कच्चा धागा लपेट कर बरगद के पेड़ की परिक्रमा की। मौके पर सती सावित्री का कथावाचन भी किया गया। पंडित लाल मिश्र ने बताया कि शास्त्रों में भी वट - सावित्री पूजा की महिमा का बखान किया गया है। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा : वट वृक्ष की आराधना कर पति के लंबी उम्र की कामना ज्येष्ठ मास के अमावस्या को यह त्योहार मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि कि सती सावित्री ने पूजा के बल पर ...