वट सावित्री पूजा को लेकर मधुश्रवा व बालाजी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जहानाबाद, मई 16 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। शनिवार को वट सावित्री पूजा के अवसर पर मधुश्रवा एवं मेहंदीया स्थित बाला जी मंदिर में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इन जगहों मे शनिवार की अहले सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं का पहुंचना शुरू हो गया था, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। विवाहित महिलाओं ने वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा कर अपने पति की लंबी आयु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष में धागा बांधकर पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया।पूजा को लेकर मधुश्रवा एवं बालाजी मंदिर परिसर में सुबह से ही काफी चहल-पहल देखी गई। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा : वट वृक्ष की आराधना कर पति के लंबी उम्र की कामना श्रद्धालु महिलाएं पूजा सामग्री के साथ पहुंचीं और श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करती नजर आईं। वहीं, पूजा के अवसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.