वट सावित्री पूजा को लेकर खरीदारी में बीता दिन, पूजा आज
बाराबंकी, मई 15 -- बाराबंकी। पति की लंबी उम्र के साथ ही परिवार की सुख समृद्धि व मंगल कामना के लिए शनिवार को महिलाएं उपवास रखकर वट सावित्री व्रत करेंगी। शुक्रवार को सट्टी बाजार लगने के चलते पूजा की सामग्री की खरीदारी करने के लिए दुकानों पर महिलाओं की भीड़ जुटी रही। खासकर नवविवाहिताओं में इस व्रत को लेकर ज्यादा उत्साह देखने को मिला। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिरों में पूजापाठ को लेकर विशेष व्यवस्था की जा रही थी। जिन देव स्थानों पर वटवृक्ष (बरगद का पेड़) लगा है वहां पर साफ सफाई का कार्य शुक्रवार को होता रहा। शहर के सत्यप्रेमीनगर में देवी मंदिर के पास लगे वटवृक्ष के आस पास नगर पालिका द्वारा सफाई कराई गई। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा को लेकर खरीदारी में बीता दिन, पूजा आज मंदिर परिसर में चूना डलवाया गया। मसौली कस्बे में हनुमान मंदिर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.