वट सावित्री पूजा की खरीदारी को लेकर भवानीपुर बाजार में भीड़
पूर्णिया, मई 15 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।वट सावित्री पर्व को लेकर शुक्रवार को भवानीपुर बाजार पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवी माहौल में रंगा नजर आया। पर्व की खरीदारी को लेकर सुबह से ही बाजार में श्रद्धालुओं, खासकर सुहागिन महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ इतनी अधिक थी कि मुख्य बाजार सहित कई प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रही। व्रत करने वाली महिलाओं ने पूजा-अर्चना से संबंधित सामग्रियों की जमकर खरीदारी की। बाजार में डाला, बांस से बने बिना, पूजा के फल, सिंदूर, पूजन सामग्री, शृंगार का सामान तथा नए परिधानों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। कई महिलाओं ने साड़ी, चूड़ी, बिंदी और सुहाग सामग्री की भी खरीदारी की।बाजार यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा आज, बाजारों में रही रौनक में अस्थायी दुकानों की भी भरमार रही, जहां ग्रामीण क्षेत्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.