चतरा, मई 15 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वट सावित्री पूजा को लेकर शुक्रवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में काफी चहल-पहल देखी गई। पूजा की तैयारी को लेकर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ बाजारों में उमड़ पड़ी। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए इस व्रत और पूजा को पूरे श्रद्धा एवं विश्वास के साथ करती हैं। पूजा को लेकर फल, फूल, पूजन सामग्री, साड़ी, चूड़ी, सिंदूर, बिंदी और मिठाइयों की दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ लगी रही। खासकर हाथ से चलने वाले पारंपरिक पंखों की बिक्री इस बार सबसे अधिक देखी गई। दुकानदारों के अनुसार वट सावित्री पूजा में हाथ वाले पंखे का विशेष महत्व माना जाता है, जिसके कारण इसकी मांग काफी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- सहरसा: सिमरी बख्तियारपुर में वटसावित्री व्रत की धूम, बाजारों में उमड़ी...