पूर्णिया, मई 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र मांगी। वटसावित्री पूजा शहर से लेकर प्रखंडों तक धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। मौसम की खलल के बावजूद वट वृक्ष के पास सैकड़ों की संख्या में सुहागिन पूजा अर्चना करने पहुंची। दोपहर तक पूजा अर्चना होती रही। सुहागिनों ने उपवास कर विभिन्न मंदिरों मे पूजा अर्चना की। अधिकांश घरों में गमला में वट वृक्ष लगाकर पूजा अर्चना की गयी। विभिन्न तरह के फल और पकवान का भोग लगाया गया। पूजा अर्चना कर भक्तिमय माहौल में सुहागिन महिलाओं ने कथा का भी श्रवण किया। धागा को वट वृक्ष के चारों ओर बांधते हुए पति के लिए लंबी आयु की कामना की गयी। वट सावित्री पूजा के दिन सुबह से हो रही रिमझिम बरसात के कारण सुहागिन महिलाओ को पूजा करने मे परेशानी हुई, लेकिन उत्साह में कोई कमी नहीं आयी। वट सावित्री पूजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.