वट सावित्री पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ी रौनक, महिलाओं में दिखा उत्साह
पूर्णिया, मई 15 -- मीरगंज, एक संवाददाता।धमदाहा प्रखंड अंतर्गत मीरगंज बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में वट सावित्री पर्व को लेकर शुक्रवार को बाजारों में खासा उत्साह और चहल-पहल देखने को मिली। सुबह से ही महिलाओं की भीड़ पूजन सामग्री, कपड़े, शृंगार और मिठाई की दुकानों पर उमड़ पड़ी। बाजार की सड़कों के किनारे फल, फूल, बरगद पूजा सामग्री, चूड़ी, सिंदूर व अन्य पूजन सामग्रियों की अस्थायी दुकानें सजाई गई थीं, जहां देर शाम तक खरीदारी का दौर चलता रहा। मीरगंज हाट में पर्व को लेकर सबसे अधिक भीड़ देखी गई। पूजन सामग्रियों के दामों में बढ़ोतरी के बावजूद महिलाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा आज, बाजार में उमड़ी महिलाओं की भीड़ कपड़ों की दुकानों पर नई साड़ियों और पारंपरिक परिधानों की खरीदारी को लेकर भारी भीड़ रही। वही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.