वट सावित्री पर्व के सामग्री से पटा बाजार
सहरसा, मई 14 -- सहरसा, नगर संवाददाता। वट सावित्री पर्व को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गयी है। पर्व से संबधित खरीदारी के कारण बाजार में रौनक बढ़ गई है। अखंड सौभाग्य को लेकर महिलाएं 16 मई को वट सावित्री की पूजा करेंगी। पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। महिलाएं पूजन सामग्री में कपड़े के बने सत्यवान-सावित्री की मूर्ति, बांस का पंखा, लाल धागा, बांस की डलिया आदि की खरीदारी कर रही हैं। इसके अलावा चूड़ियों व अन्य सामग्रियों की दुकानें सजी हुई है। जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर संबंधित खरीदारी चल रही है। इस साल वट सावित्री पर्व के दौरान 16 मई को ज्येष्ठ अमावस्या पर वट सावित्री व्रत और शनि जयंती का दुर्लभ संयोग बन रहा है। यह भी पढ़ें- संशोधित-अखंड सौभाग्य की कामना के साथ 16 मई को मनाया जाएगा वट सावित्री व्रत पूजन सामग्री, फलों आदि की भारी खरीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.