वट सावित्री को पूजकर पति के दीर्घायु की कामना
मऊ, मई 17 -- मऊ, संवाददाता। महिलाओं ने शनिवार को शहर से लेकर देहात तक वट सावित्री की विधि-विधान से पूजा की। महिलाओं ने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए व्रती सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा किया। वट वृक्षों के आसपास मेले जैसा माहौल रहा। वट सावित्री की पूजा के लिए सूर्योदय के साथ ही वट के वृक्ष के नीचे सुहागिन जुटना शुरू हो गई थीं। सबसे पहले वृक्ष की अक्षत पुष्प आदि से पूजन अर्चन किया। वहीं व्रती महिलाओं ने हलवा-पूड़ी, गुड़, भिगोया चना, आटे से बनी मिठाई, कुमकुम, रोली, पांच प्रकार के फल, पान का पत्ता, धूप, घी का दीया और जल वट वृक्ष की जड़ पर अर्पित किया। पति की लंबी उम्र के लिए व्रती सुहागिनों ने वट सावित्री माता को प्रसाद के अलावा सोलह शृंगार की सामग्री भी चढ़ाई। इसके बाद वट वृक्ष के तने को कच्चे सूत (धागा) से लपेट कर व्रत रखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.