बोकारो, मई 16 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को भी सुहागिनों ने अपने पति की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना के साथ वट सावित्री की पूजा अर्चना की। नव विवाहिताओं में वट सावित्री की पूजा को लेकर काफी उत्साह दिखा। सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष पर कच्चे सूत बांधकर वट वृक्ष की परिक्रमा भी की ओर सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा के बाद वट वृक्ष के नीचे सावित्री और सत्यवान की कथा पंडित से सुनी। प्रखंड के कई क्षेत्रों में वट सावित्री की पूजा- अर्चना धूमधाम से की गयी। वट सावित्री के दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर वट वृक्ष के नीचे सावित्री, सत्यवान की पूजा -अर्चना की। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा : वट वृक्ष की आराधना कर पति के लंबी उम्र की कामना इस मौके पर बुंडू स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर, ब्लॉक कॉलोनी स्थित मंदिर,...