वट सावित्री और शनि जयंती पर आस्था का संगम, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
बलरामपुर, मई 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शनिवार को वट सावित्री व्रत और शनि जयंती एक साथ पड़ने से जिले भर में आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजकर बरगद वृक्ष के नीचे पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने बरगद के वृक्ष पर पीले धागे बांधकर पति की लंबी आयु, परिवार की सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की। बलरामपुर नगर के प्रसिद्ध झारखंडी मंदिर में भी महिलाओं ने वट सावित्री की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। इसी तरह से जिले के मंदिरों एवं गांवों में महिलाओं द्वारा कथा श्रवण, पूजा सामग्री अर्पित करने और परिक्रमा करने का क्रम देर तक चलता रहा। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से वट सावित्री व्रत कथा का आयोजन भी किया गया। पूजा स्थलों पर सुबह से ही श्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.