वट वृक्ष के नीचे पति की लंबी उम्र को मांगा आशीष
गिरडीह, मई 17 -- बगोदर। बगोदर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को वट सावित्री पूजा की धूम रही। सुबह से ही वट वृक्षों के नीचे सुहागिनों की भीड़ उमड़ पड़ी। रंग-बिरंगी साड़ी, सोलह श्रृंगार और हाथों में पूजा की थाली लिए महिलाओं ने पूरे हर्षोल्लास के साथ सामूहिक रूप से वट वृक्ष की पूजा की और पति की दीर्घायु की कामना की। यह भी पढ़ें- वट सावित्री की पूजा को ले उमड़ी सुहागिनों की भीड़नवविवाहिताओं का उत्साह वट सावित्री पूजा को लेकर नवविवाहिताओं में खासा उत्साह दिखा। शादी के बाद पहली बार वट सावित्री का व्रत रखने वाली नव विवाहिताएं सुबह से ही पूरी तरह सज-धजकर वट वृक्ष के पास पहुंचीं। उनके चेहरे पर आस्था के साथ-साथ नई उमंग भी दिखी। बगोदर मुख्यालय से गांव तक एक जैसा नजारा दिखा । बगोदर मुख्यालय, औंरा, हेसला, अटका, खेतको समेत ग्रामीण क्षेत्र के वट वृक्षों के नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.