धनबाद, मई 16 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। जेष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि में शनिवार को वट सावित्री का व्रत मनाया जाएगा। शनिवार को अमावस्या व शनि जयंती पर यह पर्व मनाया जाएगा। इससे पूर्व शुक्रवार को नहाय खाय के साथ सुहागिन महिलाएं इस व्रत का संकल्प लिया। शनिवार को वटवृक्ष की विधि पूर्वक पूजा की जाएगी। वट वृक्ष के नीचे ही महिलाएं सावित्री- सत्यवान की कथा सुनेंगी। परंपरा अनुसार वट वृक्ष के परिक्रमा कर कलावा बांधेगी। इधर, शहर के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार को भी वट सावित्री की पूजा की गई। वट सावित्रि पर सौभाग्य और शोभन योग का शुभ संयोगपंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि का प्रवेश 15 मई की देर रात 1 बजकर 31 मिनट पर हो गई। यह भी पढ़ें- Vat Savitri 2026 Mantra: बरगद के पेड़ की परिक्रमा करते समय पढ़ें ये 3 मंत्र, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद ...