चाईबासा, मई 17 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर में शुक्रवार को वट-सावित्री व्रत श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना को लेकर विधि-विधान से वट सावित्री पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधा व अखंड सौभाग्य की कामना की। जानकारी के अनुसार, सुबह से ही महिलाएं स्नान-ध्यान व शृंगार कर पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर पूजा सामग्री के साथ घरों से पूजा स्थल की ओर रवाना हुईं। नगर स्थित राम महावीर मंदिर प्रांगण में एकत्र होकर वट वृक्ष के नीचे आसन ग्रहण कर पूजा में भाग लिया।इस यह भी पढ़ें- वट अमावस्या पर वट वृक्ष की सुहागिनों ने की परिक्रमा दौरान पंडित केदार नाथ मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा संपन्न कराई...