वट वृक्ष की परिक्रमा कर महिलाओं ने निभाई परंपरा
रिषिकेष, मई 16 -- डोईवाला नगर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने प्रातःकाल स्नान कर व्रत रखा और वट वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना की। शनिवार को महिलाओं ने वट वृक्ष पर कच्चा सूत बांधकर परिक्रमा की और सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण कर पति की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रेम नगर बाजार सहित नगर और ग्रामीण इलाकों में वट वृक्षों के समीप दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान धारण कर पूजा सामग्री के साथ सभी धार्मिक विधियों का पालन किया। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से कथा-पाठ और पूजा संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- पति की दीर्घायु को की वट वृक्ष की पूजा-अर्चना पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी ने कहा कि वट सावित्री जैसे पारंपरिक पर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.