वट अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
अमरोहा, मई 16 -- ज्येष्ठ माह की वट अमावस्या पर विभिन्न राज्यों व जनपदों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने शनिवार को ब्रजघाट व तिगरी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान हर-हर गंगे के जयघोष से गंगानगरी गूंज उठीं। वट अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान राज्यों के अलावा अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बिजनौर, हापुड़, मेरठ आदि जिलों से आए श्रद्धालुओं ने बृजघाट व तिगरीगंगा धाम में स्नान किया। दूर जनपदों के श्रद्धालुओं का आगमन बृजघाट में शुक्रवार रात से ही शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने शनिवार को ब्रह्मकाल का शुभ मुहूर्त प्रारंभ होते ही हर-हर गंगे के जयकारों के बीच गंगास्नान किया, जो दिनभर चलता रहा। यह भी पढ़ें- सुहागिन महिलाएं आज करेंगी वट वृक्ष की पूजा अधिकांश श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद पुरोहितों से भगवान सत्यनारायण और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.