हापुड़, मई 16 -- वट अमावस्या पर ब्रजघाट से लेकर गढ़ टोल तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब चार घंटे से अधिक समय भीषण जाम लगा रहा। तपती धूप में बसों में सवार छोटे छोटे बच्चे व महिला बिलबिला उठे। पसीने में लथपथ श्रद्धालुओं की जाम ने जमकर परीक्षा ली। वहीं जाम से बचने के पुलिस के सारे दावे हुए हवाई साबित हुए। वैसे तो हर बार ही अमावस्या व पूर्णीमा पर लाखों श्रद्धालु ब्रजघाट में गंगा स्नान करने के लिए आते हैं। लेकिन शनिवार को वट अमावस्या होने के कारण शुक्रवार की शाम से ही श्रद्धालु ब्रजघाट पहुंचने शुरू हो गए थे। जैसे जैसे रात बढ़ती गई वैसे वैसे ही श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होनी शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- वट अमावस्या पर लगाई आस्था की डुबकी देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। जो अति व्यस्ततम दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण ...