वटसावित्री की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
मुंगेर, मई 16 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में शनिवार को वट सावित्री पूजा आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाएं व्रत में रहकर वट वृक्ष की पूजा कर पति के दीर्घायु होने की मंगलकामना की। नव विवाहितों में वट सावित्री पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। अखंड सौभाग्य के वट सावित्री व्रत को लेकर सुबह से सुहागिन महिलाओं में उत्साह देखा गया। नए वस्त्रों में शृंगार कर महिलाएं पूजा की थाल लेकर पास के वट वृक्ष की ओर जाती दिखीं। सोझी घाट रोड सहित विभिन्न स्थानों पर वट वृक्ष की पूजा को लेकर महिलाओं की भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- वटसावित्री की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद महिलाओं ने सावित्री के स्वरूप वट वृक्ष को आम, लिची, केला आदि अर्पित कर भोग लगाया। वट वृक्ष की परिक्रमा एवं कच्चा धागा बांधने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.