सहरसा, मई 14 -- महिषी एक संवाददाता । महिषी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शनिवार को मनाए जाने वाले सुहागिनों के अमर सुहाग के महापर्व वटसावित्री पूजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए बरगद वृक्ष की पूजा-अर्चना करेंगी। सत्यवान-सावित्री की कथा से जुड़े इस पारंपरिक पर्व का धार्मिक महत्व भी काफी माना जाता है। पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। महिलाएं बांस के पंखे, फल, फूल, पूजन सामग्री तथा नए वस्त्रों की खरीदारी करती नजर आईं। यह भी पढ़ें- वटसावित्री की तैयारी में जुटी महिलाएं खासकर नवविवाहित महिलाओं में इस पर्व को लेकर अधिक उत्साह देखा जा रहा है। नवब्याहताएं नए वस्त्र और आभूषण धारण कर ब...