मधेपुरा, मई 12 -- कुमारखंड, निज प्रतिनिधि। वट सावित्री पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह है। वट सावित्री का पर्व 16 मई को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी और वट वृक्ष बरगद के पेड़ की पूजा करेंगी। ऐसा माना जाता है इस दिन व्रत रखने से सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वट सावित्री व्रत के दौरान खासतौर से बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। वट सावित्री व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं के बीच अभी से उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पूजन सामग्री की खरीदारी और नए वस्त्र की खरीद जोर शोर से की जा रही है। यह भी पढ़ें- अखंड सौभाग्य की कामना के साथ 16 मई को मनाया जाएगा वट सावित्री व्रत नवविवाहिता के लिए वट सावित्री पूजा का खास महत्व माना जाता है। ससुराल से आने वाले पूजन सामग्री, कपड़ा, सुहागिन महिला...