वटवृक्ष की परिक्रमा कर सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 16 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। ज्येष्ठ मास की अमावस्या को बड़ी संख्या में सुहागिनों ने वट सावित्री व्रत का संकल्प लेकर बरगद के पेड़ की पूजा की। पवित्र धागा बांधकर परिक्रमा की और अखंड सौभाग्य की कामना की। शनिवार सुबह व्रती महिलाओं का जत्था शहर के बेल्हा देवी धाम पर जुटा। वट सावित्री व्रत के लिए सुहागिनों ने सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करने के बाद नए कपड़े पहनकर शृंगार किया। समूह में पहुंची सुहागिनों ने बेल्हा देवी धाम स्थित बरगद के पेड़ की जड़ में जल अर्पित कर गुड़, चना, फल, अक्षत और फूल चढ़ाया। इसके बाद सावित्री व्रत की कथा सुनीं। इसके बाद बरगद के पेड़ के चारों ओर पीले व लाल रंग का धागा बांधकर परिक्रमा कीं। यह भी पढ़ें- तराई में वट वृक्ष का पूजन कर मांगी पति की दीर्घायु समेत परिवार के लिए मांगी समृद्धि इस दौरान सुहागिनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.