कोडरमा, अप्रैल 30 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने वटवा से हावड़ा के बीच धनबाद-कोडरमा मार्ग से एक वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन 1 मई 2026 को एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस विशेष ट्रेन का ठहराव कोडरमा स्टेशन पर भी दिया गया है, जिससे स्थानीय यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। ट्रेन के परिचालन से वटवा से हावड़ा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और भीड़भाड़ से राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त कोच लगाए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.