हापुड़, जनवरी 19 -- गांव वझीलपुर में 20 जनवरी को बूढ़े बाबा की दौज के मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला समिति के अध्यक्ष ब्रजभूषण त्यागी, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र त्यागी व ग्राम प्रधान राजू सैनी ने संयुक्त रूप से बताया कि यह मेला वर्ष में दो बार लगता है। पहला तो माघ मास की दौज तिथि को और दूसरा बैसाख मास की दौज तिथि को लगता है। बुजुर्ग बताते थे कि गांव में स्थित बूढ़े बाबा का तालाब है जिसकी मिट्टी शरीर पर लगाने से कुष्ठ रोगियों को फायदा होता है। यह मेला दशकों से लगता चला आ रहा है और यहां दूसरे प्रदेशों व दूरदराज से श्रद्धालु आते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.